मृतक युवक के परिवार से मिले पूर्व विधायक
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर खुदखुशी करने वाले नौगाँव कमन्दा निवासी युवक के परिजनों से पूर्व विधायक मनोज रावत ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अग्निवीर भर्ती में हो रही नियमों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े किए।
23 वर्षीय युवक ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने मृतक परिवार से मुलकर उन्हें ढांढस बांधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं का शोषण कर रही है। मेहनत करने के बाद भी युवाओं को भर्ती से बाहर किया जा रहा है। कहा कि सरकार को जल्दी ही अग्निवीर भर्ती रद कर देनी चाहिए।