पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि

Spread the love

विकासनगर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण ही हमारा देश युवा प्रधान देश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश को तकनीकी के रूप में विकसित किया। जिसका लाभ आज के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत सप्ताह के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील भी की। बताया कि कोरोना काल में कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत सप्ताह को जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें जगह-जगह रक्तदान करने के साथ कोरोना पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद भी की जा रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश सचचवि प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, गिरीश सप्पल, अनुपम कपिल, विशेष शर्मा, रिंकू कनौजिया, असद, बलजीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *