Uncategorized

आपदा पीड़ित परिवारों को भाजपा ने पहुंचाई मदद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपदा पीड़ित परिवारों को राशन और अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता आपदा प्रभावित कोल्हा गांव पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से आपदा में मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख की सहायता राशि के चेक दिए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को साठ किलो राशन, पांच-पांच कंबल, पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की मदद के लिए टीम गठित की गई है। जो समय समय पर प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों को सहायता मुहैया कराती रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक दे दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मोनिका अग्रवाल, अमर सिंह चौहान, विरेंद्र चौहान, विवेक अग्रवाल, नीरज नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!