पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की पहल पर कांग्रेस में शामिल हुए लोग

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक की पहल पर बड़ी तादात में लोगों ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम में अमन अंसारी व नवाज खान की अगुवाई में लोग पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास व देश की आजादी में पार्टी के योगदान को रखा। आजादी के बाद विकास में रही अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी सही मायने में समाज के कमजोर लोगों के हितों का ख्याल रखने वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने सत्तारुढ़ भाजपा को जुमले बाज पार्टी बताया और कहा कि 2022 में जनता इनको सबक सिखाएगी। इस मौके पर यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, सभासद तरन्नुम बी, हाजी मनन हुसैन, राजेश अल्मियां, अशोक सिंह, आशीर्वाद गोस्वामी, गोपाल तिवारी, निजाम कुरेशी, अधिवक्ता आसना परवीन, विनीता आर्या, सबीना अंसारी, कांग्रेस यंग सेवा बिग्रेड के मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, रोहित शैली, राकेश बिष्ट, सुधीर गुप्ता, मोहम्मद निशाद, हेम जोशी, प्रकाश मेहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *