जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल ब्लॉक के अंर्तगत नागणी ग्रामसभा के निर्विरोध चार वार्ड सदस्यों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने त्याग पत्र एडीओ पंचायत को सौंप दिया हैं। एडीओ पंचायत राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि नागणी में चार वार्ड मेंबर रामपाल सिहं, सुनीता देवी, कल्पेश्वरी देवी, दीप सिंह ने अपने परिवारिक कराणों का हवाला देते हुए अपने पदों से त्याग पत्र दे दिया हैं। वहीं इन वार्ड मेंबरों का त्याग पत्र डीपीओ पौड़ी को भेज दिया हैं।