यूक्रेन हमले के बीच फ्रांस ने रूसी जहाज को किया जब्त

Spread the love

पेरिस, एजेंसी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्घ के बीच फ्रांस ने मास्को का एक जहाज जब्त कर लिया है। फ्रांस के एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने शनिवार को एक जहाज को जब्त कर लिया है। इसके बारे में अधिकारियों को संदेह है कि वह यूक्रेन में युद्घ को लेकर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से लक्षित एक रूसी कंपनी का है।
इसको लेकर फ्रांस में रूसी दूतावास ने अपने मालवाहक जहाज की जब्ती पर फ्रांसीसी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। रूस की आरआइए समाचार एजेंसी ने शनिवार को दूतावास के हवाले से ये जानकारी दी। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि एक जहाज जो यूक्रेन में युद्घ से जुड़े व्यापार प्रतिबंधों के उल्लंघन के संदेह में एक रूसी कंपनी से संबंधित हो सकता है। उसे शनिवार तड़के फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने जब्त कर लिया है।
वहीं, यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि दुनिया पर तीसरे विश्व युद्घ का खतरा बढ़ गया है। मैक्रों ने कहा कि यह युद्घ लंबा चलने वाला है और दुनिया इसको लिए तैयार रहे। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्घ पर फ्रास के राष्ट्रपति ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस को चेतावनी देते हुए मैक्रों ने यूरोप पर हमले को इतिहास का टर्निंग पाइंट करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *