उत्तराखंड

कारोबारी महिला के खाते से 12 लाख की ठगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। सेलाकुई में सहगल स्टील, फर्नीचर का कारोबार करने वाली महिला के बैंक खाते से 12़40 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। उनके बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट के लिए लगा नंबर बदलकर रकम ट्रांसफर की गई। महिला ने इसे लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। वहां मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुमन सहगल का पति अशोक सहगल निवासी सहगल स्टील, फर्नीचर सेलाकुई, मन रोड निकट पुराना पोस्ट अफिस का पति संग सेंट्रल बैंक अफ इंडिया की सेलाकुई शाखा में ज्वाइंट खाता है। पति की मौत के बाद इस खाते का संचालन वह कर रही हैं। जबकि, उनका बेटा नामिनी है। आरोप है कि 20 दिसंबर 2021 से बीते आठ मार्च तक उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 12़40 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। इसका पता उन्हें हाल में उस वक्त लगा जब बैंक जाकर पासबुक में इंट्री कराई। इस दौरान चेक किया तो पता लगा कि उनका एसएमएस अलर्ट के लिए दिया गया नंबर बदलकर खाते से रकम ट्रांसफर की गई। महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर टीम उन खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें महिला के खाते से रकम ट्रांसफर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!