कोटद्वार-पौड़ी

पदोन्नति की मांग पर आरटीओ कर्मचारियों ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टर कर्मचारी संघ ने पदोन्नति की मांग को लेकर आक्रोश जताते हुए पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि संघ के आह्वान पर आज प्रदेश के विभिन्न परिवहन कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान
कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कार्यक्रम दो दिवसीय तय किया गया है जिसमें दो दिनों तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय बद्ध तरीके से कर्मचारियों की पदोन्नति ना होने के चलते मजबूरन उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय ढांचे के पुनर्गठन होने के बाद भी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। जिससे उनका मनोबल भी घट रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद भी यदि शासन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कि तो वे उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर गजपाल सिंह, धनवीर दनौसी, नरेंद्र सिंह भंडारी, विक्रम सिंह भंडारी, विनीता बिष्ट, सुधीर रमोला, मीरा रावत, विजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन06:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!