जाम में फंसी एंबुलेंस, बजाती रही सायरन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रविवार को कोटद्वार, लैंसडौन सहित अन्य पर्यटक स्थलों को जाने के लिए कौड़िया चेक पोस्ट पर बाहरी राज्यों से पर्यटकों का हुजम उमड़ा पड़ा। वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही और सायरन बाजाती रही पर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकलवाया।
रविवार को कौड़िया चेक पोस्ट से ही भीषण जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गई। आलम यह था कि इधर बालासौड़ तिराहे तक वाहनों की लंबी लाईन लगी थी, जबकि उधर सुखरौ पुल तक वाहनों की लाइन लगी थी। इसी दौरान कोटद्वार से एक एंबुलेंस मरीज को लेकर नजीबाबाद की ओर जा रही थी, यह एंबुलेंस भी जाम में फंसी थी। जो जाम से निकलने के लिए सायरन बजा रही थी लेकिन कहीं से भी निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। हालांकि वाहनों चालकों ने एंबुलेंस को रास्ता देने का प्रयास किया, लेकिन दोनों और जाम होने से रास्ता नहीं मिल पाया। लोगों के प्रयास व पुलिस के सक्रियता के चलते कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *