कोटद्वार-पौड़ी

ओआरओपी की विसंगतियों से पूर्व सैनिकों में रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक संगठन देवप्रयाग के गौरव सैनानियों ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया। शुक्रवार को जामणीखाल में संगठन के अध्यक्ष मकान सिंह चौहान की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक में पूर्व सैनिकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वन रेंक वन पेंशन में किया गया फेरबदल पूर्व सैनिकों को आहत करने वाला है। विसंगतियों से पूर्व सैनिकों में निराशा है तथा उनका मनोबल कम हो रहा है। बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मकान सिंह चौहान को अध्यक्ष, रूकम सिंह को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह संगठन मंत्री, मदन सिंह सजवाण सचिव, उत्तम सिंह कठैत कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह पंवार संयोजक, कुंदन सिंह, मगन सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह बुटोला, राजेंद्र सिंह चन्द को संयोजक और दिनेश सिंह कैंतुरा प्रचार मंत्री, जेएस पंवार को सहसचिव नियुक्त किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!