Uncategorized

पदोन्नति ना होने से कर्मचारियों में रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। वन निगम में चतुर्थ श्रेणी से स्कलेर पर पदोन्नति ना होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने जल्द पदोन्नति की मांग की है। मांगों को लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधमंडल मंगलवार को यमुना कालोनी में वन मंत्री डा. हरक सिंह से मिला। मंत्री ने उन्हें जल्द सेवा नियमावली पास कराने और पदोन्नति का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष ललित शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि आठ सालों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं हुए। जिसके पीछे प्रबंधन सेवानियमावली ना होने की बात कह रहा है। सेवा नियमावली भी लंबे समय से सचिवालय में घूम रही है। शासन उस पर मंत्री के अनुमोदन ना होने की बात कहकर टालता जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। जिस पर वन मंत्री ने जल्द सेवा नियमावली को कैबिनेट में लाने की बात कही। महामंत्री गिरीश नैथानी ने जल्द पदोन्नति की मांग की। कहा कि स्केलर को प्रोन्नत वेतनमान में दो साल की दैनिक सेवा का लाभ ना दिया जाना अन्याय है। बताया कि शासन ने स्केलरो को दैनिक सेवा के दो वर्षों का लाभ देने के आदेश किए थे। लेकिन वित्त विभाग ने विशेष आडिट में आपत्ति लगाकर स्केलरों को वंचित कर दिया गया। जो भेदभाव है। कर्मचारियों से वसूली रोकने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!