गहलोत ने कहा राजस्थान सरकार गिराने की हो रही है साजिश

नई दिल्ली। राज्य में अपने पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के साथ 18 विधायकों के बागी होने के बाद सरकार बचाने के संकट से जूझ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखते हुए राजस्थान सरकार को अस्थिर करने के प्रयास आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। 19 जुलाई को लिख गए इस पत्र में गहलोत ने लिखा- मुझे नहीं पता कि किस हद तक आपको यह सब जानकारी में है अथवा आपको गुमराह किया जा रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, मुझे पूरा विश्वास है कि अंततरू सच्चाई के साथ-साथ स्वस्थ परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों की जीत होगी और हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी। गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि वे सभी कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ इस कृत्य में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *