Uncategorized

गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आप की जनाक्रोश रैली आज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आज यानी गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नगर में जनाक्रोश रैली निकालेंगे। इसमें पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी , दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया और समेत पार्टी के कई नेता भाग लेंगे। गौरतलब है कि बीते 11 दिन से गैरसैंण कमिश्नरी और उसमें अल्मोड़ा को शामिल करने के विरोध पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी पार्टी कार्यकर्ता धरने में डटे रहे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज धरने में बैठे 11 दिन हो गए है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। जबकि दूसरी और लोग और विभिन्न संगठन धरने का समर्थन कर रहे हैं। कहा कि विरोध में आज यानी गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ता दिन में 11 बजे चौघानपाटा से नगर में जनाक्रोश रैली निकालेंगे। इसके बाद भी सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती हो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत, योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी, देव सिंह टगडिया, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, नवीन चंद्र आर्य , एसआर बेग, अफसान खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!