कोटद्वार-पौड़ी

गंदे पानी की निकासी नहीं होने से कीचड़ भरी नालियां, बीमारी का खतरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत मानपुर इन दिनों उपेक्षा का शिकार है यहां की नालियों की हालत वर्तमान में बेहद खस्ता हो गई है। गंदे पानी की निकासी व सफाई की उचित व्यवस्था न होने से नालियों में कीचड़ की कीचड़ भर गया है। मुख्य सड़क किनारे नाली से पानी की निकासी नहीं होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे लोगों का आवागमन तो दूर की बात है घरों में रहना भी मुश्किल होता जा रहा है।
नगर निगम बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निगम के बाद लोगों को परेशानी के सिवाय कुछ नहीं मिला है। नगर निगम क्षेत्र में समस्यायें बढ़ती ही जा रही है। जहां ग्रामीण क्षेत्र में समय पर कूड़ा न उठने से सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे रहते है, वहीं नालियों की सफाई न होने से नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हुई है। वर्तमान में मानपुर-पदमपुर मोटर मार्ग के किनारे बनी नालियां कूड़े और गंदे पानी से भरी पड़ी हुई है। नगर निगम प्रशासन लोगों को बेहतर सुविधाएं देने में नाकाम रहा है। नालियों की निकासी न होने से वह गंदगी से भरी पड़ी है। निगम की ओर से इन नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। नतीजा नालियों में कीचड़ ही नजर आता है। बरसात के समय नालियों की गंदगी सड़क पर बहने लगती है। जिस कारण आने जाने वाले राहगीरों को भी वहां से गुजरते समय खासी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं गंदगी के चलते मच्छर भी पनप रहे हैं जिससे बीमारियों का भय सताने लगा रहता हैं। स्थानीय निवासी दीपक, रवि ने बताया कि पानी की निकासी के लिए पूर्व में सड़क किनारे नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन नियमति सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाली गंदगी से भरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि समस्या के निराकरण के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को नालियों की नियमित सफाई कराने के लिए कहा जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किये जा रहे है। नगर निगम लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। नालियों की सफाई भी समय-समय पर होती है।

नालियों की नियमित हो सफाई
स्थानीय निवासी राम सिंह का कहना है कि नाली में गंदगी सिरदर्द बन चुकी है। नाली को साफ नहीं करने से इसमें कीचड़ जमा रहता है। मलबा भी काफी जमा हो चुका है। इसे बिना देरी साफ किया जाना चाहिए। सरकारी अनदेखी के चलते क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है। नाली की सफाई नहीं होने से समस्या विकराल होती जा रही है। नितिन का कहना है कि मानपुर, मालगोदाम रोड, झंडाचौक और इससे सटे मोहल्ले में रहने वाले लोग बेहाल है। नालियों से निकर रही बदबू परेशानी बनकर रह गई है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!