उत्तराखंड

गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित और पद्म विभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा महात्मा गांधी के विचार और जीवन दर्शन हर समय प्रासंगिक हैं और रहेंगे। चमोली जिले के बटेर सर्वोदय केंद्र में गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री वाला बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर गांवों के विकास में गांधी के विचारों पर आयोजित विचार गोष्ठी में सर्वोदयी नेता चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से स्वाभिमान और आत्म निर्भर गांव और आत्म निर्भर भारत बनाया जा सकता है। गांधी जयंती पर आयोजित इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता बटेर के प्रधान हर्षवर्धन नेगी की। गोष्ठी मे गांवों से आयी महिलाओं ने अपनी बात रखी। भट्ट ने गांधी के विचार और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गांधी के विचार प्रासंगिक है, जीवन के हर क्षेत्र की समस्यायों के निराकरण का रास्ता इनमें खोजा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं द्वारा अपने अपने गांव में ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमें अपने पर विश्वास करना होगा। यही विश्वास हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुंचने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर अलग-अलग गांवों से आई महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम समेत अनेक भजन महिलाओं ने प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगला कोठियाल, सोनला के सरपंच राजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान भक्ति देवी, विनय सेमवाल, ओम प्रकाश भट्ट, अब्बल सिंह नेगी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!