ऋषिकेश में गंगा चेतावनी निशान के पार

Spread the love

ऋषिकेश। पहाड़ों में भारी बारिश से ऋषिकेश में गंगा फिर उफान पर हैं। मंगलवार को गंगा चेतावनी निशान 339.50 मीटर को पार कर गईं। जलस्तर बढ़ने से आरती स्थल एवं स्नान घाट जलमग्न हो गये। उधर,भारी बारिश से ऋषिनगरी के नदी-नाले भी उफान पर रहे, जिससे तटों पर बसे लोग सहमे हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 को पारकर 339.65 मीटर तक पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे गंगा का जलस्तर घटने लगा और गंगा 339.60 मीटर पर बहने लगीं, लेकिन शाम चार बजे जलस्तर बढ़कर 339.68 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से ऋषिनगरी के तमाम घाट जलमग्न हो गये, जिसके चलते शाम के समय आरती स्थल बदलने पड़े। बीते दो सप्ताह में गंगा 10 बार चेतावनी निशान को पार कर चुकी हैं, जबकि दो बार खतरे को निशान को पार किया है। ऋषिकेश में खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। उधर, बारिश के चलते बरसाती नदी-नाले भी उफान पर रहे। बरसाती नदी चंद्रभागा, खारास्रोत, बीन नदी सभी उफान पर हैं। एसडीएम योगेश मेहरा का कहना है कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के ऊपर रहा। हांलाकि दिनभर जलस्तर में कमी ओर बढ़ोत्तरी होती रही। बाढ़ चौकियां पहले से ही अलर्ट हैं। लोगों को घाट पर जाने से रोका जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *