कोटद्वार-पौड़ी

गेप्स संस्था ने मरीजों को बांटे फल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सामाजिक संस्था गेप्स की ओर से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मरीजों का हाल भी जाना।
सदस्यों ने गेप्स के प्रतिनिधि मनमोहन काला के नेतृत्व में राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। गेप्स के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने कहा कि फल वितरण अभियान के बाद सदस्यों ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सकों से भी वार्ता की। कहा कि स्टाफ की कमी के बाद भी चिकित्सक व अन्य स्टाफ पूरी ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कहा कि सदस्य जल्द ही बेस अस्पताल की समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर दिनेश चौधरी, नंदन सिंह नेगी, मनमोहन काला, रमेश चन्द्र कुकरेती, यशवंत सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह बिष्ट, योगेन्द्र रावत, हृदियेश डबराल, नीरजा गौड़, शोभा डबराल, मीनाक्षी बड़थ्वाल, जगत सिंह नेगी, एसपी डोबरियाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!