Uncategorized

गर्भवती की मौत पर डीएम से मिले संघर्ष मोर्चा सदस्य 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के सदस्य सोमवार को डीएम से मिले। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और आयुक्त कुमाऊ मंडल को ज्ञापन भेजा। बीते दिनों हुई गर्भवती महिला की मौत मामले में जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग भी उठाई। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में भी पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। बीते 6 माह से सामान्य मरीजों और गर्भवती महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। इससे कोरोना काल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जिला मुख्यालय में इलाज को पहुंची कोसी कटारमल निवासी पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उन्होंने गर्भवती की मौत मामले में जल्द जांच कर लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई समेत पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट, दया कृष्ण कांडपाल, रमा शंकर, नारायण राम, किरन आर्या, पूरन चंद्र तिवारी, राजू गिरी, दिनेश पांडे, हेम जोशी, दीप जोशी, किशन चंद्र गुरुरानी, रेशमा परवीन, कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!