गौचर में खुली राशन की नई दुकान

गौचर। वाल्मीकि दिवस पर गौचर पालिका क्षेत्र के शैल बसंतपुर वार्ड में सस्ते गल्ले की दुकान का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने डाटपुल के निकट साधन सहकारी समिति की इस दुकान का उद्घाटन किया। यह पालिका क्षेत्र की चौथी राशन की दुकान है। दुकान खुलने से वार्ड के करीब 250 उपभोक्ताओं को अब नजदीक से राशन मिल सकेगा। राशन डीलर अजय रावत ने उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट लिए और शुभकामनाएं दीं। संदीप नेगी ने कहा कि वार्ड सभासद वंदना राणा की पहल से कामकाजी महिलाओं को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सभासद विनीत रावत, गौरव कपूर, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह राणा और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *