पुष्कर सिंह रावत बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

गैरसैंण। होटल व्यवसायी एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया। शिवदत्त पाठक और हीरा सिंह रावत उपाध्यक्ष बने। कुंवर सिंह शिंगवाण सचिव और विक्रम मेहरा कोषाध्यक्ष चुने गए। नवीन प्रकाश को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्णा नेगी, हुलाबीर सिंह नेगी, राकेश सेमवाल, वीरेंद्र सिंह और बृजमोहन पंत शामिल हैं। अंजना बिष्ट, सरिता भंडारी, सौरभ और कुंवरसिंह बिष्ट भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए। गठन के बाद सभी सदस्यों ने क्षेत्र के होटल व्यवसायियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *