गौचर में पहली बार अलकनंदा तट पर हुई गंगा आरती

गौचर। नगर में पहली बार अलकनंदा नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर रविवार और सोमवार को हरिद्वार की हरकी पैड़ी की तर्ज पर किया जाएगा। रघुनाथ मंदिर के समीप हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभासद विनीत रावत की पहल पर यह कार्यक्रम हुआ। गंगा आरती में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग दिया। विनीत रावत ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नगर की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। इसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर सामाजिक सद्भाव बनाए रखना है। इस अवसर पर दीपक गौड़, शुभम बुटोला और बीना भंडारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *