महिलाओं को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यकम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना और भाजपा की लाभकारी योजनओं को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी महिलाओ को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि के बारे में बताया। इस दौरान धाना भंडारी मंडल अध्यक्ष, लीला बोरा जिला महामंत्री, सावित्री कन्याल जिला उपाध्यक्ष, नीता सक्सेना, संगीता राणा, रेखा राणा ग्राम प्रधान, निर्मला खेलिया, आशा गौतम, अनुपम शर्मा, ममता पोखरिया, शान्ति बिष्ट, ममता खोलिया, पुष्पा रेवाधर, कमला धामी, भावना रावत, आशा चंद, कपिल सामन्त, किशन बिष्ट, प्रेम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।