भूगर्भीय टीम ने किया झालीमठ तोक का सर्वे

Spread the love

रुद्रप्रयाग। सारी गांव के झालीमठ तोक में भूस्खलन की घटना के बाद इस क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने सर्वे किया। यहां भविष्य की संभावना और खतरे को लेकर टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद इस क्षेत्र का व्यापक अध्ययन करते हुए आगे की योजना पर काम किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि झालीमठ तोक में भूगर्भीय टीम द्वारा इस क्षेत्र का निरीक्षण कर सर्वे किया गया है। इधर, सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इस तोक में भविष्य में लोगों के रहने और न रहने की सभी संभावनाओं का गहन अध्ययन किया जाएगा। साथ ही पहाड़ी के ट्रीटमेंट आदि पर भी अध्ययन किया जाएगा। भूगर्भीय विभाग के अपर निदेशक दीपक हटवाल द्वारा इस क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट प्रशासन और शासन को प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *