उत्तराखंड

जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कीन संस्था, नगर पालिका, आईटीबीपी, तिब्बतन होम्स फाउंडेशन और एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सर जार्ज एवरेस्ट हाउस क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। कीन संस्था के अशोक कुमार, नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट और किरन राणा के निर्देशन में टीमों ने अभियान चलाया। कूड़ा एकत्र कर सर जार्ज एवरेस्ट हाउस पहुंचाया गया। यहां से सारा कूड़ा एकत्र कर रिसाइकिलिंग के लिए भेजा गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा पर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों को साफ रखना पालिका की जिम्मेदारी। ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं, जहां पालिका के कर्मचारी हर रोज नहीं जा सकते। इसलिए भट्टा फॉल, झड़ीपानी में भी इस तरह का सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व राजपुर से मसूरी ट्रैऊकिंग रूट पर भी सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट हाउस पर्यटक स्थल पर्यटन विभाग के अधीन है। वहां सफाई की उचित व्यवस्था के लिए कहा जाएगा। वहीं पुलिस से भी कहा जाएगा कि यहां अराजक तत्व शराब की बोतलें पीकर फेंक रहे हैं। गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कीन संस्था की सुनीता कंडेलिया, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!