कोटद्वार-पौड़ी

घंडियाल के भगू भाई का आकस्मिक निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
घंडियाल।
कल्जीखाल व्यापार सभा के अध्यक्ष युवा समाजसेवी भक्त दर्शन भगू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र मेें शोक की लहर व्याप्त है। ह्दय गति रूकने से उनका निधन हो गया है। वह हमेशा गरीबों के मदद के लिए आगे रहते थे। बैंक, डाकघर में पेंशन आदि कार्यों में वृद्धजनों की मदद के लिए वह हर समय तत्पर रहते थे। उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, द्वारीखाल के प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, सहकारी साधन समिति के अध्यक्ष अजय पटवाल, राजगुरु ममगांई, सुनील कुमार स्वामी, विक्रम पटवाल, प्रधानचार्य राजेन्द्र सिंह पटवाल, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, पूर्व प्रधान एवं समाज सेवी रविन्द्र बिष्ट, नवीन पटवाल, सतेंद्र पटवाल, मनमोहन रावत आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!