नगर निगम में शामिल करने की लगाई गुहार

Spread the love

ऋषिकेश। आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रह रहे परिवारों को बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। यह कॉलोनी नोटिफाइड क्षेत्र में है। आवासीय कल्याण समिति ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से इस कॉलोनी को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल करवाने की गुहार लगाई है। शनिवार को आवासीय कल्याण समिति ने बैराज कैंप कार्यालय में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। समिति सदस्यों ने कहा कि नोटिफाइड क्षेत्र होने के चलते आईडीपीएल आवासीय कालोनी के समक्ष अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। कालोनी में बिजली, पानी व सफाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते आवासीय कॉलोनी में निवास कर रहे सैकड़ों परिवारों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कालोनी में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि उन्होंने आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी को डी नोटिफाइड कर नगर निगम ऋषिकेश में शामिल करने की मांग की। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मांग करने वालों में समिति अध्यक्ष राजेश्वरी चौहान, सुधारानी गुप्ता, नीलम चंदानी, सारिका कुटलैहडिया, सुमित्रा देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *