उत्तराखंड

बड़ोवाला में हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के बड़ोवाला में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ा होने के गौरव की याद दिलाते हुए पूरी निष्ठा से लगकर प्रदेश में दोबारा कमल खिलाने की अपील की। सम्मेलन में शिरकत कर रहे प्रदेश प्रवक्ता और देहरादून जिला प्रभारी मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए अपने अपने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। नरेंद्र मोदी की जनकल्याण की योजना की समीक्षा लाभार्थी के साथ संवाद कर करने, जनसंपर्क करने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। कहा कि कार्यकर्ताओ में उत्साह चरम पर है एवं हर एक कार्यकर्ता की चाहत है कि पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करे। कहा कि भाजपा हर धर्म, संप्रदाय और वर्ग की पार्टी है। मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ समाज को मिल रहा है। विपक्षी पार्टियों ने केवल भाजपा के नाम पर मुसलमानों को डराने का काम किया है और वोट बैंक की राजनीति की। अब मुस्लिम समाज जागरूक हो गया है और खुलकर भाजपा सरकार के साथ है। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहसपुर के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। इस बार जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहते हुए चुनाव की तैयारियां करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!