आंदोलित विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन रहा जारी
विकासनगर। चौदह सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार से वायदा निभाओ कार्यक्रम के तहत आंदोलित विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन जारी रहा। अवकास के बावजूद मोर्चा ने यमुना घाटी की पांच जल विद्युत परियोजनाओं, ऊर्जा भवन डाकपत्थर व बिजली घर सेलाकुई में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने पांच अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो छह अक्टूबर सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री व राज्य सरकार ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर चुके संयुक्त मोर्चा के साथ वार्ता कर एक माह में सभी मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करवाया था। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी मांगों का निस्तारण न होने पर संयुक्त मोर्चा ने 31 अगस्त से फिर से वायदा निभाओ आंदोलन शुरू किया है। जिसके तहत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को मोर्चा का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भी मोर्चा के अधिकारी कर्मचारियों ने छिबरों, खोदरी, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल पावर हाउस व सेलाकुई बिजली घर पर दस से बारह बजे तक धरना प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी कि यदि अब भी पुरानी एसीपी लागू करने, संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने सहित उनकी सभी चौदह मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चरणवद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मोर्चा ने शनिवार से शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक सरकारी मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने का ऐलान किया है। जिसमें 23, 25 व 27 सितंबर को ऊर्जा निगम के मुख्यालय में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन व पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह, मो. याकूब, रामजीलाल, अनिल राव, राजीव कुमार, शांति प्रसाद भट्ट, एके सिंह, दीपेंद्र चौहान, भानु प्रकाश जोशी, राजेश तिवारी, मोहम्मद रियाज, जीसी पुरोहित, संजय सत्संगी, राजेश कुमार शर्मा, उदंत चौहान, रूपेश कुमार, संजीव आर्य, सुशील टम्टा, विनीत सैनी, अरुण कुमार, मीना रानी, भारत गैरोला, विशाल गुप्ता, यतिन धीमान, संजीव आर्य, उदंत चौहान, अनुराग वर्मा, विवेक ग्रोवर, पीयूष कुमार, मनीषा कौंसवाल, संजय राणा, राजेश तिवारी, संतोष मधवाल, अरविंद कुमार, अरविंद चौरसिया, सौरभ पांडेय, शंकर, गोपाल बिहारी, सुल्तान सिंह, डिसी पंत, गोपाल बिहारी, सरद रघुवंशी, देवेंद्र सिंह चौहान, रेनू तोमर, रिंकी तोमर, माया तोमर, अरुण कुमार, संदीप रवि, संदीप ज़ख्मोला, मुकुल द्विवेदी, राम अरोड़ा, शिवेंद्र शर्मा, पीयूष कुमार, विवेक ग्रोवर, मुकुल द्विवेदी, सागर प्रकाश, ममता रानी, सुमित्रा, मनोज, बृजेश यादव, अजय कुमार, सौरभ पांडेय, जॉनी गुलेरिया, पंकज रावत, अजय कुमार, स्वतंत्र कुमार, रूपेश कुमार,आनंद, प्रदीप अग्रवाल, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।