विकासनगर/देहरादून। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने विकासनगर क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर में कार्रवाई करते हुए एक महिला के घर से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके से करीब 170 किलोग्राम लहन भी बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।आबकारी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई। टीम ने शाहपुर कल्याणपुर स्थित अफसाना पत्नी अब्दुल हसन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली।तलाशी के दौरान घर से कच्ची शराब और बड़ी मात्रा में लहन बरामद हुआ। बरामद करीब 170 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उससे अवैध रूप से शराब तैयार न की जा सके।आबकारी विभाग ने अफसाना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
आबकारी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
घर के भीतर कच्ची शराब तैयार किए जाने की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।