मंगलेश डंगवाल व अनिल बिष्ट की आवाज का दिखा जादू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गजानन सेवा समिति पदमपुर की ओर से आयोजित भजन संध्या में लोक गायक मंगलेश डंगवाल व अनिल बिष्ट की आवाज का जादू देखने को मिला। इस दौरान लोक गायकों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा पंडाल भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा।


आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर समाज सेवा में तत्पर रहने का भी आह्वान किया। इसके उपरांत मंगलेश डंगवान ने भजन की शुरुआत गणेश जी की स्तुति से की। उन्होंने यशो देही-जसो देही खोली का गणेश.., श्री गणेशाय नम:.., जय हो भोले की.., अनिल बिष्ट ने जय हो गणेश तेरी.., जय हो माता दुर्गा.. सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजक समिति के संदीप रावत, अंकित नेगी व विजय पाल ने बताया कि उनकी ओर से प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कहा कि गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *