वार्षिक खेल समारोह में छात्राओं ने दिखाया दमखम

हल्द्वानी। महिला डिग्री कलेज में मंगलवार से दो दिनी 21वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। पहले दिन छात्राओं ने 100, 200, 1500 मीटर दौड़ के साथ ही ऊंची कूद और गोला देंक आदि स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। कलेज के मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो़ शशि पुरोहित ने किया। इसके बाद सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाली छात्रा कल्पना ने मशाल लेकर मैदान के चक्कर लगाए। खेल प्रभारी ड. गीता पंत ने अतिथियों को समारोह के तहत होने वाली स्पर्धाओं की जानकारी दी। जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। चक्का देंक में माया बिष्ट पहले, हेमा राणा दूसरे, निष्ठा आर्या तीसरे, गोला देंक में हेमा रावत पहले, उमा दूसरे और मीनाक्षी पंत तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में लीला नयाल पहले, माया बिष्ट दूसरे, भूमिका तीसरे, लंबी कूद में लीला नयाल पहले, कल्पना बिष्ट दूसरे और पूनम सम्मल तीसरे स्थान पर रही। समारोह में आज (बुधवार) 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ का फाइनल और 1500 मीटर की दौड़, रस्सी कूद व रिले रेस कराई जाएगी। यहां वरिष्ठ प्राध्यापक ड़ एके श्रीवास्तव, ड़ देवकी गिरि, ड़ टीबी सिंह, ड़ नरेंद्र कुमार, ड़ रश्मि पंत, ड. फकीर नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *