केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पालिका पहुंची। लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। यह रथ नगर क्षेत्र के लाभार्थियों को जागरूक करेगा। एलइडी के माध्यम से केंद्र की योजनाओं को लोग देख सकेंगे और प्रधानमंत्री को सुन भी सकेंगे।विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों, वंचितों को लाभांवित करने, कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में दो प्रचार वाहन नगर निकायों में सभाओं मे भ्रमण करेंगे। लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, यात्रा संयोजक दयाल कांडपाल, रमेश तिवारी,संजय परिहार, डा़ राजेंद्र परिहार, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, संजय साह जगाती, दीपा आर्या, जीवनी कांडपाल, सुनीता टम्टा, रवि करायत, संजय नेगी, विक्की सुयाल, खड़क दफौटी मौजूद रहे।