उत्तराखंड

बस्ती संपर्क अभियान से बनाएंगे स्वर्णिम उत्तराखंड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने यहां सरकार की तमाम योजनाओं से कार्यकर्ताओं के अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बस्ती संपर्क अभियान के तहत उत्तराखंड के विकास की नींव रखी जाएगी। बुधवार को आर्य ने यहां के निजी होटल में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बस्ती संपर्क अभियान समूचे उत्तराखंड में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को स्वर्णिम बनाने के लिए जनता के बीच से सुझाव लिए जाने हैं। जिन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार के सम्मुख प्रस्तुत किया जाना है। कहा कि प्रदेश के विकास का विजन और मिशन का खाका सरकार के पास तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी में जुटने का अह्वान भी किया। कहा कि पीएम मोदी और युवा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य सतत विकास की ओर बढ़ रहा है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, सूरज प्रहरी, प्रकाश तिवारी रहे।
टनकपुर में भी हुआ बस्ती मिलन कार्यक्रम
टनकपुर। अनूसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य मंगलवार देर शाम टनकपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बस्ती मिलन कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों की समस्याएं जानी। प्रदेश अध्यक्ष आर्य का पहली बार टनकपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद बोरागोठ, बस्तिया आदि जगहों में बस्ती मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही इन जन समस्याओं के निवारण की मांग की। यहां रविंद्र बाली आर्य, मदन कुमार, मुकेश शाहू, गौरव सोनकर, नरेश सकारी, राकेश कोहली, सचिन गुप्ता, प्रशांत नेगी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!