जयंती पर याद किए गए गोलवलकर
हल्द्वानी। नैनीताल- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती को राष्ट्रीय साहित्य बिक्री दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के सभी नगर केंद्रों में राष्ट्रीय साहित्य के बिक्री स्टल लगाए गए। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख नवीन भट्ट ने बताया कि संघ के द्वितीय सरसंघचालक की जयंती को संघ साहित्य बिक्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके जीवन से स्वयंसेवको को नई दिशा मिलती है। तल्लीताल बाजार डाट में बुक स्टल लगाया गया। जिसका शुभारम्भ नगर कार्यवाह उमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर विस्तारक कमलेश,नगर प्रचार प्रमुख चन्दन जोशी,पंकज भट्ट,दीपक मेलकानी,भावेश सिंह मौजूद रहे।