उत्तराखंड

वर्कचार्ज कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वर्कचार्ज कर्मचारियों ने दिया धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने वर्कचार्ज से नियमित हुए सेवानिवृत्त, कार्यरत कर्मचारियों से की जा रही कटौती को बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारी पिछले काफी समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
कर्मचारियों ने लोनिवि प्रांतीय खंड, निर्माण खंड में धरना दिया गया। धरने में सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी, खंडीय अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से समस्याएं हल करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने विधिमान्य करण अधिनियम निरस्तीकरण करते हुए कोर्ट के निर्णय का पालन करते हुए पूर्व की भांति वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्त लाभ देने, वर्कचार्ज से नियमित हुए सेवानिवृत्त, कार्यरत कर्मचारियों से की जा रही कटौती को बंद करने, मंत्रीमंडल की गठित उप समिति के सामने कर्मचारियों का पक्ष रखने के लिए फील्ड कर्मचारी महासंघ को समय देने की मांग की। धरना देने वालों में जगदीश सिंह, सरस्वती देवी, अर्जुन, सुरेश कुमार, जगत सिंह, प्रवीन कुमार, प्रमोद सिंह, दिनेशपाल, गजे सिंह, मंगल सिंह, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंदूलाल, दलीप सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!