र्केपा व जायका योजनाओं की सीबीआई जांच करे सरकार

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर। सवाल संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश पांडेय षक ने कहा कि संगठन ने जनपद में वन विभाग द्वारा चलाई जा रही जायका और र्केपा परियोजना की सीबीआई जांच की मांग की है। कहा कि इसके लिए सवाल संगठन द्वारा जनता को लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि र्केपा और जायका योजना के तहत कई गांवों में कार्य किए जा रहे हैं, परंतु इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि संगठन ने इन योजनाओं से संबंधित सूचनाएं मांगी थी, जिस पर सभी वन क्षेत्राधिकारियों द्वारा एक ही भाषा में सूचना का जवाब दिया। इस पर उन्होंने अपीलीय अधिकारी के यहां अपील की जिस पर अपीलीय अधिकारी ने एक माह बीतने के बाद भी इस पर कोई उत्तर नहीं दिया है। इससे साफ हो गया है कि र्केपा और जायका में काफी अनियमितताएं हुई हैं। इस पर संगठन ने राज्य सूचना आयुक्त में अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *