Uncategorized

कोरोनाकाल में आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान आम जनता पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग पर सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा नेताओं ने खुलेआम कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाईं। बावजूद इसके पुलिस, प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन आम जनता पर बेतहाशा मुकदमे दर्ज करने के साथ ही चालान किए गए। सोमवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। महर ने कहा भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी को अवसर में बदलने के हर तरीके अपनाए हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सरकार के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन ने व्यापारियों, छात्रों के साथ ही आम जनता पर कोविड गाइडलाइन के नाम पर नियमों का डंडा चलाते हुए अवैध व बेबुनियाद मुकदमे दर्ज किए गए। चालान के नाम पर उनसे अवैध वसूली की गई। सरकार को ये सभी फर्जी मुकदमे वापस लेने होंगे। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कोविड गाइडलाइन का सबसे अधिक मखौल सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उड़ाया। लेकिन सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं पर उदारता दिखाते हुए उन्हें इसकी खुली छूट दे दी। उसी के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन भी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सभी मुकदमे वापस लेने के साथ ही चालान की धनराशि वापस करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा जनता को पताड़ित किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!