Uncategorized

विहिप, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी संग बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-बाहर से आए अराजक तत्व सीमांत में फैला रहे अराजकता
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देख विभिन्न संगठन के लोगों ने सत्यापन पर जोर दिया है। लोगों का कहना है कि बाहरी लोगों की आवाजाही से ही शांत कहे जाने वाले पहाड़ में भी अराजकता बढ़ रही है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मस्जिद कमेटी के लोगों ने एसपी सुखबीर सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी, छेडछाड़ की घटनाओं के साथ नाबालिग किशोरियों को बहला फुसलाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को जिम्मेदार बताया है। विहिप के विभाग मंत्री कैलाश जोशी का कहना है कि पहाड़ों में लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। बगैर किसी पहचान प्रमाण के लोग बाहर से आकर लोग यहां राशन कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र बनाकर बस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर मतदाता सूची से नाम व राशन कार्ड निरस्त करने को कहा है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अख्तर अली का कहना है कि बाहर से आने वाले लोग ही यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। वहीं एसपी सुखबीर सिंह का कहना है कि बाहरी लोगों के चिन्हित करने को सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। कहा सीमांत में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस तत्पर है। कहा ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत,बद्री दत्त रौतेला,जगदीश पाण्डेय,विनीत पाठक,सोनम पाण्डेय,सुरेश जोशी,नितिन जोशी,कुणाल वल्दिया, गुलजार खान,जावेद खान,सरफराज खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!