पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ का कोटद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के समूह चलाने वाले पंजाबी महासभा के दलजीत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव पंकज भाटिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में पंजाबी समाज द्वारा जनहित में कार्य किया गया। उन्होंने पंजाबी समाज के लोगों से जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव पंकज भाटिया, जिलाध्यक्ष अनिल भोला, नगर अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, अश्विनी भाटिया, महेश भाटिया, जितेंद्र भाटिया, गौरव भाटिया, महिंदर सिंह, विपिन चावला, मन्नू ग्रोवर, गोल्डी भाटिया, आशीष सतीजा, पुष्पा भाटिया, प्रवेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा मौजूद रहे।