हरिद्वार जिले में गिरने लगा कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का ग्राफ गिरने लगा है। शुक्रवार को आयी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 190 रही। जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया था। कोरोना मरीजों की संख्या में आ रही गिरावट से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि छह दिन में कोरोना से तीन लोगों की जाने जा चुकी है।
हरिद्वार जिले में 23 जनवरी को सबसे अधिक 961 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गयी थी। जबकि 24 जनवरी को मरीजों की संख्या जरुर कम हुई लेकिन एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गयी। देखा जाए तो 23 जनवरी के बाद कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार गिरावट आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की 28 जनवरी को आयी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो सौ से भी कम हो गया। शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में 190 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *