गुलदार के हमले से महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र में गुलदार के हमले से हुई महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुरुवार को पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में ग्रामीण महात्मा गांधी मार्ग में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कहा कई दिनों से ग्रामीण गुलदार की बढ़ती सक्रियता को लेकर विभाग को सूचित किया था, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *