गुलदार दिखने से लोगों में दहशत का माहौल

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा फलसीमा में लगातार गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है। अब दिन समय से भी धारानौला से
फलसीमा को जाने में दोपहिया वाहन चालक भी डर रहे हैं। इस कारण फलसीमा मार्ग में दो पहिया वाहनों की आवाजाही
कम देखने को मिल रही है। फलसीमा, सिकुड़ाबैंक, गोलनाकरडिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन गुलदार एक साथ
घूमते हुए लोगों को दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में कई बार फलसीमा, गोलनाकरड़िया के लोग वन विभाग से शिकायत
कर चुके हैं। बीते सोमवार को फलसीमा मार्ग में गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया था। जिसके बाद लोगों में
गुलदार का भय बढ़ गया है। गुलदार के भय से इस मार्ग में दोपहिया वाहन चालक भी अकेले जाने में डर रहे हैं। इस
कारण दिन में और शाम के समय फलसीमा मार्ग में दोपहिया वाहन भी काफी कम आते जाते हुये दिख रहे हैं। इधर
नगर के पांडेखोला, नरसिंहबाड़ी, कर्नाटक खोला सहित कई स्थानों पर गुलदार दिखने में लोगों में भय का माहौल बना
हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *