प्रकाश पर्व पर गुरु गोविंद सिंह को किया याद

Spread the love

माता बेसरी बाई गुरुद्वारे में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रिफ्यूजी कालोनी स्थित माता बेसरी बाई गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को मनमोहक तरीके से सजाया गया था। सुबह नौ बजे रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन व गुरुबाणी का पाठ किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी से आपसी भाई चारे के साथ रहने का संदेश दिया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को बेहतर मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। हमारा उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सरदार महेंद्र सिंह, सरदार महिमा सिंह व विनय भाटिया ने बताया कि प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया था। बड़े सख्या में पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, मनोज सैनी, शांतनु रावत, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *