कोटद्वार-पौड़ी

गुरू पूर्णिमा पर सत्य प्रसाद बहुगुणा की मूर्ति का किया अभिषेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रविवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री गुरू भ्रातृ मंडल के तत्वाधान में स्थानीय बालाजी मंदिर में वेद पाठी ब्राहम्णों के सानिध्य में ब्रह्म्लीन गुरूजी
सत्य प्रसाद बहुगुणा की मूर्ति का विधिवत अभिषेक किया गया। कोविड-19 के कारण भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। पंडित दिनेश जुयाल, हरीश
उनियाल, दीपक चमोली, अनिल घनशेला, जानकी प्रसाद द्विवेदी ने भास्कर बहुगुणा के निर्देशन में अभिषेक व पूजन संपन्न कराया।
मंडल के उपाध्यक्ष विनोद कुकरेती ने बताया कि रविवार को देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को ही गुरु
पूर्णिमा मनाई जाती है। बता दें, गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदुओं में गुरुओं को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। यहां तक कि गुरुओं को भगवान से भी
ऊपर का दर्जा प्राप्त हैं क्योंकि गुरु ही हमें अज्ञानता के अंधेरे से सही मार्ग की ओर ले जाता है। इस वजह से देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया
जाता है। हालांकि, इस साल कोरोनावायरस के कारण लोगों ने अपने घरों में ही गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया। इस अवसर पर डॉ. राम अवतार माहेश्वरी, दिनेश
एलावादी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनोद चन्द्र कुकरेती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!