कोटद्वार-पौड़ी

कर्मचारियों ने किया सरकार के निर्णय का विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन/उत्तराखण्ड फेडरेशन से जुडे़ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लिये गये कर्मचारियों की आय से
सम्बन्धित विवरण प्रतिवर्ष दिये जाने के निर्णय का विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
सोहन सिंह रावत अध्यक्ष जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीताराम पोखरियाल ने कहा कि
सबसे पहले सरकार सांसदों, विधायकों, पार्षदों आदि की आय का विवरण जनता के सम्मुख रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सारे निर्णय कर्मचारियों के
विरोध में ले रही है। सरकार कर्मचारियों का हित नहीं चाहती है। इसलिए कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं ले रही है। बैठक में जसपाल सिंह रावत, रेवती नन्दन
डंगवाल, भवान सिंह नेगी, कुलदीप रावत, संग्राम सिंह, राजपाल सिंह बिष्ट, नरेश जुयाल ने सरकार के इस तुगलकी फरमान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि
सरकार ने अगर यह निर्णय जल्द ही वापस नहीं लिया तो जनपद पौड़ी में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!