उत्तराखंड

रामगढ़ में धूमधाम से मनाया गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगोर जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। मंगलवार को शांति निकेतन ट्रस्ट फर हिमालया ने मल्ला रामगढ़ स्थित वृंदावन आर्चाड़ में गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगोर की 162 वी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा, निदेशक राकेश सूरी विशिष्ट अतिथि रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ में गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के शिक्षा दर्शन के अनुरूप अन्तराष्ट्रीय शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित करने व जनमानस में शिक्षा नीति 2020 के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से संगोष्ठी की। स्कूली छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर रंगरांग प्रस्तुति से सबका मन मोहा। वक्ताओं ने गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन मे प्रकाश डाला। कहा कि गुरुदेव को घूमने का सोक रहा था। उन्होंने 34 देश घूमे थे। जल्द विश्वभारती खुलकर रामगढ़ उत्तराखंड को नई सौगात मिलेगी। वही वृंदावन आर्चाड़ से टैगोर टप तक शोभायात्रा निकाली गई, टैगोर टप में हवन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विश्वभारती के लिए भूमि का चयन हो गया है। जल्द परिसर बनेगा। कहा जलजीवन मिशन में हर गाँव मे पानी पहुँच गया है। चारों ब्लाकों में 25 करोड़ की योजनाओं तक का काम हो गया है। सुण कुंड में पहली भजापा सरकार ने पुरोहितों के गाँव मे सड़क पहुँचाई है। सचिव प्रो अतुल जोशी ने कहा कि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर ने दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य लिखा। जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार मिला। 2015 में पहली बार जयंती मनाई गई, उसके बाद 8 वर्षो से उनकी जयंती मनाई जा रही है। दुनिया मे विश्व भारती परिसर रामगढ़ में भी बनने जा रहा है। कहा पूर्व शिक्षा मंत्री में ड रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुदेव के सपनो को साकार करने के लिए 50 लाख दिए थे। विश्व भारती का दूसरा परिसर रामगढ़ में बनाने को कहा। 45 एकड़ जमीन सरकार ने विश्व भारती के नाम कर दी है। 150 करोड़ की डीपीआर गई है। 7 डिप्लोमा कोर्स यहां खोले जाएंगे, जो किसी विश्वविद्यालय में नही पढ़ाए जाते। उन्होंने गाँव व स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालक देवेंद्र बिष्ट ने किया। इस दौरान शांतिनिकेतन ट्रस्ट सचिव प्रो अतुल जोशी, अध्यक्ष देवेंद्र ढेला, सदस्य सुरेश डालाकोटी, हेमंत डालाकोटी, प्रांतीय व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, ड पंकज उप्रेती, सविस्टा चक्रवर्ती, प्रो एच एस नयाल, जीवन उपाध्याय, ड एम सी जोशी, विनोद जोशी, मनोज पाण्डे, ड एच एस नयाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!