गुरु की प्रतिमा का किया अभिषेक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरु पूर्णिमा पर्व पर बालाजी मंदिर परिसर में गुरु भ्रातृ मंडल की ओर से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मलीन गुरु सत्यप्रसाद बहुगुणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य दिनेश जुयाल के सानिध्य में पं. वीरेंद्र कंडवाल, पं. हिमांशु जुयाल और पं. जानकी प्रसाद द्विवेदी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच ब्रह्मलीन गुरु सत्यप्रसाद बहुगुणा की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में पं. अनिल घनशेला और पं. पवन सुंद्रियाल ने भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, श्री सिद्धबली गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्रों ने संस्कृत में शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए गुरु भ्रातृ मंडल की ओर से छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. एआर माहेश्वरी, राजदीप माहेश्वरी, संजय खंतवाल, दिनेश मोहन कुकरेती, बाल मोहन ध्यानी, कमल गुप्ता और कैलाश चंद्र कुकरेती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *