उत्तराखंड

नैनीताल में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। सरोवरनगरी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे नगर का तापमान गिर गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को फजीहत का सामना करना पड़ा। नैनीताल में बीते मंगलवार की रात में आंधी-तूफान के बाद बुधवार को दिनभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। गुरुवार को भी सुबह से ही नैनीताल में घने बादल छाए रहे। साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दी। दोपहर बाद अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर मेघ बरसे। जिसके बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। क्षणिक हुई ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरने पर ठंड में इजाफा हो गया है। देर शाम एक बार फिर बारिश का मौसम बना और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में 5 एमएम वर्षा रिकर्ड की गई। जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
दो दिन में 7 डिग्री गिरा तापमान
नैनीताल में मौसम खराब होने के बाद बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते पिछले 2 दिन में पारे में भारी गिरावट हुई है। इस दौरान 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार ने बताया कि नैनीताल में 2 दिन पूर्व अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया था। अब घटकर गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!