विश्व जागृति मिशन के तुनवाला आश्रम में बांटा हलवा प्रसाद

Spread the love

देहरादून। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज के 71 वें जन्मदिन पर आचार्य महेश शर्मा के सानिध्य में अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में अनुष्ठान एवं निरंजनपुर सब्जी मंडी में मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा के सानिध्य में हलवा प्रसाद वितरण किया गया। मिशन के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि रविवार 3 मई को अपर तुनवाला आश्रम में सुबह दस बजे से हवन एवं विशेष सत्संग का आयोजन कर सुधांशु महाराज की दीर्घायु एवं स्वस्थ शरीर की सामूहिक प्रार्थना की जाएगी l भजन गायक तेजेन्द्र हरजाई गुरु महिमा के भजन प्रस्तुत करेंगे। जिसके पश्चात भंडारा होगा। इस अवसर पर मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा, महामंत्री प्रेम भाटिया, विजय खत्री, रमेश थपलियाल, जितेंद्र विजन, उपेंद्र डंगवाल, प्रवीण वर्मा, हुकम सिंह राणा, पूनम सोनी, हरेंद्र सिंह पुंडीर, मोहित शर्मा, जगदीश पोखरियाल, रमेश वर्मा, भूपेन्द्र चड्ढा मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *