हंगामा करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडौन के स्वागत द्वार पर शराब का सेवन कर अनुशासनहीनता करने तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालकोट स्थित संस्कार होटल में कार्यरत जितेन्द्र गुसाईं पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवीकोट तथा मायाराम पुत्र प्रेम सिंह, राजगढ़, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के स्वागत द्वार पर शराब का सेवन कर रहे थे। सेंटर की सिविल सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों व्यक्तियों ने निर्देशों का अवहेलना करते हुए सुरक्षा गार्ड के साथ अभ्रदता की तथा अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके पश्चात सिविल सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सूचना रेजिमेंटल पुलिस सेक्शन को दी। रेजिमेंटल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए लैंसडौन पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। इसके बाद पुलिस दोनों व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले गयी। दोनों का कैंट जनरल हॉस्पिटल, लैंसडौन में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *